मंगलवार, 1 दिसम्बर 2009

भुरभुरी रेत

इस पड़ाव पर
मन के मरुथल में
तुम्हारी चाहत के
कमल खिल गए हैं ।

सोचता हूँ
छीन लूँगा तुम्हें
इस जमाने से ।

लेकिन
जब भी
ऐसा सोचता हूँ ,
बाँहें पूरे योवन से
फडफडा उठातीं हैं
मुट्ठियाँ
सख्त हो जातीं हैं और .......

और
उनमे दबा
साहस
सरकने लगता है !
सरकता ही जाता है
भुरभुरी
रेत की तरह !!
[] राकेश 'सोहम'

1 टिप्पणियाँ:

  1. आपकी रचनाओं और लेखन में एक लंबे समय का अनुभव साफ झलकता है. अच्छा लगता है आपको पढ़ना

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं